ICC वनडे इवेंट्स के नॉकआउट मैचों में कब-कब आमने-सामने हुए हैं भारत व ऑस्ट्रेलिया?
चैंपियंस ट्रॉफी-2025 का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। इससे पहले आईसीसी वनडे इवेंट्स के नॉकआउट मैचों में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 6-बार आमने-सामने हो चुकी हैं। दोनों टीमें सबसे पहले 1998 उसके बाद 2000, 2003, 2011, 2015 और 2023 में आमने-सामने थीं। नॉकआउट मैच के लिए मंगलवार को 7वीं बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।
read more at ABP न्यूज़


