Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ट्रंप ने खुद पर हुए हमले के बाद पहली आउटडोर रैली में बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से दिया भाषण

short by अपर्णा कुमारी / on Thursday, 22 August, 2024
अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप ने एक रैली में खुद पर हुए जानलेवा हमले के बाद पहली बार किसी आउटडोर रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे खड़े होकर भाषण दिया। बकौल रिपोर्ट्स, रैली में शामिल एक शख्स की तबीयत बिगड़ने पर ट्रंप स्टेज छोड़कर भीड़ के बीच चले गए।
read more at Inshorts