साहब मुझे हेलीकॉप्टर दिला दीजिए, MP के किसान ने कलेक्टर से क्यों की ऐसी अजीबोगरीब मांग?
नीमच (एमपी) कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान एक युवा किसान ने हेलीकॉप्टर की मांग की जिससे अधिकारी चौंक गए। किसान का आरोप है कि उसके खेत का रास्ता दबंगों ने पिछले 10 साल से बंद कर रखा है जिससे खेती नहीं हो पा रही। किसान के मुताबिक, कई बार आवेदन देने के बावजूद कोई हल नहीं निकला।
read more at जनसत्ता


