Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत के लिए एक और गर्व का क्षण: शूटर रुबीना के कांस्य पदक जीतने पर PM मोदी

short by रघुवर झा / on Saturday, 31 August, 2024
भारतीय शूटर रुबीना फ्रांसिस के पेरिस पैरालंपिक्स में पी2 विमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 के फाइनल में कांस्य पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर लिखा, "भारत के लिए एक और गर्व का क्षण।" उन्होंने लिखा, "रुबीना के फोकस व दृढ़ संकल्प ने उत्कृष्ट परिणाम दिए।" पेरिस पैरालंपिक्स में भारत ने अब तक 5 पदक जीते हैं।
read more at X