Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोई ज़बरदस्ती बुर्का नहीं पहना सकता: सना खान से जुड़े विवाद पर संभावना सेठ

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Thursday, 6 March 2025
अभिनेत्री संभावना सेठ ने सना खान के मज़ाकिया अंदाज़ में बुर्का पहनने को कहने के बाद ट्रोलिंग पर कहा है कि दोनों के बीच सिर्फ मज़ाक चल रहा था। उन्होंने कहा, "मैं प्राउड हिंदू हूं...कोई मुझे ज़बरदस्ती बुर्का नहीं पहना सकता।" उन्होंने बताया कि दोनों अच्छे दोस्त हैं व लोगों से सना को ट्रोल नहीं करने की अपील की है।