Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी के दतिया में सेना की फायरिंग रेंज में कबाड़ बीनते किशोर के हाथ में फटा ग्रेनेड, हुई मौत

short by तान्या झा / on Friday, 14 February 2025
दतिया (एमपी) में शुक्रवार को सेना की फायरिंग रेंज में 17 वर्षीय किशोर गंगाराम के हाथ में हैंड ग्रेनेड फटने से उसकी मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों वहां कबाड़ बीनने गए थे और हैंड ग्रेनेड मिलने पर उसे खोलने की कोशिश करने के दौरान वो हाथ में फट गया।