बंदर के कूदने से यूपी में बाइक पर गिरा हाईटेंशन तार, एक ही परिवार के 3 लोग ज़िंदा जले
गोरखपुर (यूपी) में रविवार को एक बाइक पर हाईटेंशन तार गिरने से आग लग गई जिसमें बाइक पर सवार एक ही परिवार के 3 लोग ज़िंदा जल गए। मृतकों में एक शख्स, उसकी 2 वर्षीय बेटी और 9 वर्षीय भतीजी शामिल हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, हाईटेंशन तार पर बंदर कूद गया था जिसके चलते लाइन टूटकर बाइक पर गिरी।
read more at हिन्दुस्तान


