Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत के लिए पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद होने से क्या असर पड़ेगा?

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 25 April, 2025
पहलगाम आतंकी हमलों के जवाब में भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान द्वारा भारत के लिए अपना एयरस्पेस बंद करने से दिल्ली समेत उत्तर भारत से पश्चिमी देशों की ओर जाने वाली उड़ानों को लंबा रास्ता तय करते हुए अरब सागर के ऊपर से गुज़रना होगा। इसके चलते एयरलाइनों को अधिक ईंधन की आवश्यकता होगी और किराया 8-12% बढ़ जाएगा।