पत्रकारों पर संसद में पाबंदी लगने के बाद राहुल गांधी ने जाना उनका हाल-चाल
संसद परिसर में पत्रकारों की आवाजाही पर लगे प्रतिबंध के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कार रोककर उनका हाल-चाल जाना। कांग्रेस ने संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते राहुल का एक वीडियो 'X' पर शेयर किया है। पत्रकारों के संसद के 'मकर द्वार' के सामने खड़े होने पर भी रोक लगा दी गई है।
read more at X


