2 सिर वाला दुर्लभ कोबरा उत्तराखंड में बचाया गया; तस्वीर आई सामने
उत्तराखंड के वन अधिकारियों ने देहरादून में एक औद्योगिक इकाई परिसर से 2 सिर वाले कोबरा को बचाया है। वन विभाग के साथ काम करने वाले आदिल मिर्ज़ा ने कहा, "मैंने 15 साल के अपने अनुभव में कभी ऐसा दुर्लभ सांप नहीं देखा।" बतौर मिर्ज़ा, सांप लगभग 1.5 फीट लंबा था और उसकी उम्र 2 सप्ताह से कम रही होगी।
read more at Hindustan Times


