Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बजट से पहले आईएमएफ ने 2024-25 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाया

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 30 January, 2024
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत के जीडीपी की वृद्धि दर के अनुमान को 20 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 6.5% कर दिया है। आईएमएफ ने 2025-26 में भी देश की जीडीपी वृद्धि दर के 6.5% रहने का अनुमान जताया है। 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किए जाने से पहले आईएमएफ ने यह घोषणा की है।