230 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से जापान से टकराया शक्तिशाली तूफान 'नानमाडोल'
230 किलोमीटर/घंटे से अधिक की रफ्तार के साथ शक्तिशाली तूफान 'नानमाडोल' ने जापान के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में रविवार को दस्तक दे दी। जापान के मौसम विभाग ने कागोशिमा प्रांत के लिए 'विशेष चेतावनी' जारी की है। गौरतलब है, जापान में ऐसी चेतावनी तभी जारी की जाती हैं जब कुछ दशकों में एक बार 'असाधारण' प्राकृतिक घटना घट रही हो।


