‘स्काईलॉर्ड’ के नाम से मशहूर यूट्यूबर अभ्युदय मिश्रा की एमपी में सड़क दुर्घटना में हुई मौत
फ्री फायर गेम से संबंधित कंटेंट बनाने वाले ‘स्काईलॉर्ड’ के नाम से मशहूर यूट्यूबर अभ्युदय मिश्रा का मध्य प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। बकौल रिपोर्ट, अपनी बाइक से जा रहे मिश्रा को सोहागपुर के पास एक ट्रक ने टक्कर मारी थी। इंदौर के रहने वाले मिश्रा के यूट्यूब चैनल 'स्काईलॉर्ड' के 1.58 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
read more at Times Now


