Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

न्याय की जीत का प्रतीक है: बिलकिस बानो गैंगरेप मामले में एससी के फैसले पर राहुल गांधी

short by अनिल कुमार / on Monday, 8 January, 2024
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा बिलकिस बानो गैंगरेप केस के दोषियों को रिहा करने के गुजरात सरकार के फैसले को रद्द करने पर X पर लिखा, "बिलकिस का अथक संघर्ष, अहंकारी बीजेपी सरकार के विरुद्ध न्याय की जीत का प्रतीक है।" उन्होंने लिखा, "चुनावी फायदे के लिए 'न्याय की हत्या' की प्रवृत्ति...लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरनाक है।"