Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कैबिनेट ने 'पीएम ई-बस सेवा' को दी मंज़ूरी, 100 शहरों में चलाई जाएंगी 10,000 नई इलेक्ट्रिक बसें

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 16 August, 2023
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बुधवार को 'पीएम ई-बस सेवा' को मंज़ूरी दी गई। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि 'पीएम ई-बस सेवा' के तहत देश के 100 शहरों में 10,000 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि शहरों का चयन 'चैलेंज मेथड' के ज़रिए किया जाएगा और इस योजना पर ₹57,613 करोड़ खर्च होंगे।