Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चेस वर्ल्ड कप के विजेता कार्लसन और उप-विजेता प्रग्नानंदा को मिली कितनी पुरस्कार राशि?

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 24 August, 2023
चेस वर्ल्ड कप-2023 के उप-विजेता रहे भारत के 18-वर्षीय ग्रैंडमास्टर आर प्रग्नानंदा को $80,000 (₹66 लाख) की पुरस्कार राशि मिली। इसके साथ ही वह फिडे कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2024 के लिए भी क्वॉलिफाई कर गए। वहीं, चेस वर्ल्ड कप-2023 के विजेता मैग्नस कार्लसन को $110,000 (₹90 लाख) की पुरस्कार राशि मिली। कार्लसन ने पहली बार चेस वर्ल्ड कप जीता है।