सूप में चूहे का पैर मिलने पर शख्स ने अमेरिकी रेस्टोरेंट पर किया ₹20 लाख का केस
थॉमस हाउवी नामक 54-वर्षीय शख्स ने अपने सूप में चूहे का पैर मिलने का दावा करते हुए अमेरिका के मशहूर रेस्टोरेंट ऑलिव गार्डन के खिलाफ $25,000 (₹20.6 लाख) का केस दायर किया है। हाउवी ने कहा, "लगा जैसे मुंह में कोई नुकीली चीज़ चुभ गई हो...पहले लगा कि सुई है।" उन्होंने आगे कहा, "रेस्टोरेंट में ही उल्टी कर दी थी।"
read more at Moneycontrol


