कौन हैं चेस वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाले 18 वर्षीय भारतीय आर प्रग्नानंदा?
भारत के 18-वर्षीय रमेशबाबू प्रग्नानंदा ने फिडे चेस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में विश्व नंबर-3 फैबियानो कारूआना को हराया और फाइनल में उनका मुकाबला मैग्नस कार्लसन से है। चेन्नई में जन्मे प्रग्नानंदा 5-वर्ष की उम्र से चेस खेल रहे हैं। 12 साल, 10 महीने और 13 दिन की उम्र में ग्रैंडमास्टर बने प्रग्नानंदा दुनिया के 5वें सबसे युवा ग्रैंडमास्टर हैं।
read more at न्यूज़24 हिंदी


