बेंगलुरु के 13 वर्षीय बाइकर श्रेयस हरीश की रेसिंग चैंपियनशिप के दौरान हादसे में हुई मौत
चेन्नई के मद्रास इंटरनैशनल सर्किट में शनिवार को एक रेसिंग चैंपियनशिप के दौरान बेंगलुरु के 13-वर्षीय बाइकर श्रेयस हरीश की मौत हो गई। श्रेयस इंडियन नैशनल मोटरसाइकल रेसिंग चैंपियनशिप 2023 में भाग ले रहे थे व हादसे के बाद आयोजकों ने कार्यक्रम रद्द कर दिया। रेसिंग के दौरान बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से उनके सिर में गहरी चोट आई थी।
read more at लेटेस्टली


