Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

1 अप्रैल से कौन-कौनसी दवाएं महंगी हो जाएंगी?

short by शुभम गुप्ता / on Sunday, 31 March, 2024
राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने बताया है कि होलसेल प्राइस इंडेक्स में बदलाव के अनुरूप 1 अप्रैल से कई ज़रूरी दवाओं के दाम बढ़ जाएंगे। इन दवाओं में डाइक्लोफिनाक व आईबूप्रोफेन जैसी दर्दनिवारक दवाएं, आम तौर पर इस्तेमाल होने वाला ऐंटीबॉयोटिक एज़िथ्रोमाइसिन, ऐंटीबैक्टीरियल ड्राय सिरप, अमाक्सोसिलिन, ऐम्फोटेरिसिन बी, फॉलिक ऐसिड, डेक्सामेथाजॉन, सेफाड्रॉक्सिल, सेट्राज़िन और अन्य शामिल हैं।