Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उनके बेटे जय शाह ने गुजरात विधानसभा चुनाव में किया मतदान

short by अनिल कुमार / on Monday, 5 December 2022
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उनके बेटे व बीसीसीआई सचिव जय शाह सहित उनके परिवार के सदस्यों ने सोमवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे व आखिरी चरण के लिए अहमदाबाद में अपना-अपना मतदान किया। अमित शाह ने कहा, "गुजरात में शांति-समृद्धि सुनिश्चित करने वाली सरकार को प्रचंड बहुमत से चुनने के लिए अधिक-से-अधिक संख्या में मतदान करें।"