Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रिलायंस जियो ने 5जी नीलामी के लिए सर्वाधिक ₹14,000 करोड़ की अग्रिम राशि कराई जमा

short by रौनक राज / on Tuesday, 19 July, 2022
दूरसंचार विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रिलायंस जियो इन्फोकॉम ने आगामी 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए सर्वाधिक ₹14,000 करोड़ की अग्रिम राशि जमा कराई है। वहीं, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अग्रिम राशि के तौर पर क्रमशः ₹5,500 करोड़ और ₹2,200 करोड़ जमा कराए हैं। गौतम अदाणी की अदाणी डेटा नेटवर्क्स ने ₹100 करोड़ जमा कराए हैं।