₹40 करोड़ में अपना मुंबई वाला बंगला बेचेंगी कंगना रनौत: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री-सांसद कंगना रनौत अपना बांद्रा (मुंबई) वाला बंगला ₹40 करोड़ में बेच रही हैं। वह इस प्रॉपर्टी में अपनी प्रोडक्शन कंपनी मणिकर्णिका फिल्म्स का ऑफिस चलाती हैं। कोड एस्टेट के यूट्यूब वीडियो में बंगले का टूर दिखाया गया है। गौरतलब है कि 2020 में 'अवैध निर्माण' बताते हुए बीएमसी ने बंगले का एक हिस्सा तोड़ा था।
read more at NewsBytes


