Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नग्न कर राजस्थान में शख्स को पहनाए गए महिलाओं के कपड़े, जूतों की माला पहनाकर पीटा गया

short by खुशी / on Tuesday, 24 September, 2024
बारां (राजस्थान) में एक महिला को भगाकर ले जाने वाले युवक के भाई से ग्रामीणों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने पीड़ित शख्स को नग्न कर महिलाओं के कपड़े पहनाए और जूतों की माला पहनाकर चप्पलों से पीटा जिसका वीडियो सामने आया है। पीड़ित ने उसे 19-दिनों तक बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है।