बिहार में शख्स को गोली मारने वाले बदमाश गिरफ्तार, मर्डर से पहले हुई थी जैकेट-जूते की डील
गोपालगंज (बिहार) में बीते 11 जनवरी को सिविल कोर्ट के सुजीत कुमार कुशवाहा नामक एक मुंशी की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 शार्प शूटर्स समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्हें ₹50,000 की सुपारी मिली थी। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मर्डर से पहले जैकेट और जूते खरीदकर देने की भी डील हुई थी।
read more at ABP न्यूज़


