एमपी में गोदाम की दीवार गिरने से 3 महिलाओं समेत 4 लोगों की हुई मौत, 6 घायल
शिवपुरी (मध्य प्रदेश) में शनिवार को एक गोदाम की दीवार गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 अन्य घायल हो गए। बकौल पुलिस, गोदाम में क्षमता से अधिक स्टॉक था जिसके कारण हो सकता है कि दीवार गिर गई। मृतकों में गोदाम में कार्यरत 30-35 साल की 3 महिलाएं और 32 साल का ड्राइवर शामिल है।
read more at दिप्रिंट


