राहुल गांधी ने हरियाणा में किसानों के साथ की धान की रोपाई, चलाया ट्रैक्टर
दिल्ली से शिमला जाते वक्त कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार सुबह हरियाणा के गोहाना में रुककर किसानों के साथ खेतों में धान की रोपाई की जिसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। उन्होंने ट्रैक्टर भी चलाया। कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, "राहुल जी की यह सादगी, सरलता और जनसापेक्षता ही हम सबकी सबसे बड़ी पूंजी है।"
read more at ABP न्यूज़


