Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रूस ने आक्रमण के दौरान वैक्यूम बम का किया इस्तेमाल: अमेरिका में यूक्रेन की राजदूत

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Tuesday, 1 March, 2022
अमेरिका में यूक्रेन की राजदूत ओक्साना मार्करोवा ने कहा है कि रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण में थर्मोबैरिक हथियार का इस्तेमाल किया है जिसे वैक्यूम बम के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा, "यूक्रेन में रूस...जो तबाही मचाने की कोशिश कर रहा है वह बहुत बड़ी है।" यूक्रेन में थर्मोबैरिक हथियार के इस्तेमाल की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
read more at Reuters