Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी के पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे व पूर्व विधायक दीपक जोशी कांग्रेस में हुए शामिल

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 6 May 2023
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे व 3 बार विधायक रहे दीपक जोशी बीजेपी छोड़कर शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। दल बदलने से पहले दीपक ने कहा था, "बीजेपी में लॉलीपॉप देख-देखकर शुगर लेवल बढ़ गया है...अब शिष्टाचार वाली पार्टी में जाना है।"