Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम की सुरक्षा को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में हुई गंदी राजनीति: अरविंद केजरीवाल

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 15 February 2022
दिल्ली के मुख्यमंत्री और 'आप' प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले लुधियाना में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा पर बीजेपी और कांग्रेस में गंदी राजनीति हुई। उन्होंने कहा कि राज्य में अगर उनकी सरकार आती है तो लोगों की सुरक्षा उनकी ज़िम्मेदारी होगी। बकौल केजरीवाल, "राष्ट्रीय और आंतरिक सुरक्षा...के साथ हम...राजनीति नहीं...होने देंगे।''