रूसी महिला ने पुतिन के माता-पिता की कब्र पर छोड़ा नोट; लिखा- आपका बेटा 'सीरियल किलर' है
रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के माता-पिता की कब्र पर एक नोट छोड़ने के आरोप में 60 वर्षीय महिला को हिरासत में लिया गया है। उस नोट में कथित तौर पर लिखा है, "सीरियल किलर के माता-पिता, आपने एक सनकी और हत्यारे को पाला है। उसे अपने साथ ले जाओ।" महिला को 5 साल जेल की सज़ा हो सकती है।
read more at mirror


