धोखाधड़ी को लेकर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उनके बच्चों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लटीशा जेम्स ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप, उनके बेटे डॉनल्ड ट्रंप जूनियर और बेटी इवांका के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है। जेम्स 3 साल से ट्रंप से जुड़े मामले की जांच कर रहीं थीं। मुकदमे के अनुसार, 2011-21 तक ट्रंप की
वार्षिक वित्तीय रिपोर्ट बनाने में ‘धोखाधड़ी हुई और गलत तरीके’ अपनाए गए।


