बिहार में डीजे वाहन चला रहे दूल्हे के भाई ने डांस कर रहे लोगों को कुचला, 2 की हुई मौत
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में शुक्रवार रात बारात निकलने से पहले नाच रहे लोगों को डीजे वाहन ने कुचल दिया जिसमें एक बच्ची सहित 2 लोगों की मौत हो गई जबकि कम-से-कम 6 लोग घायल हो गए। मृतका के पिता के अनुसार, ड्राइवर को हटाकर दूल्हे का भाई खुद डीजे वाहन चला रहा था। बकौल डॉक्टर, कई लोगों की हालत नाज़ुक है।
read more at हिन्दुस्तान


