रिपोर्ट में दावा- जुए में हारने के बाद ब्रूनो मार्स पर है $50 मिलियन का कर्ज़, कंपनी ने नकारा
हॉस्पिटैलिटी कंपनी एमजीएम रिज़ॉर्ट ने उस रिपोर्ट का खंडन किया है जिसमें कहा गया था कि अमेरिकी गायक ब्रूनो मार्स पर कंपनी के कसीनो में जुए में हारने के कारण $50 मिलियन का बकाया है। बकौल रिपोर्ट, ब्रूनो ने एमजीएम रेज़िडेंसीज़ से सालभर में $90 मिलियन कमाए लेकिन ज़्यादातर पैसों से कर्ज़ चुकाए। ब्रूनो-एमजीएम ने 2016 में साझेदारी की थी।
read more at LatestLY


