34 साल पुराना है ट्रूडो का 'फ्लाइंग ताज महल' विमान जिसमेें भारत यात्रा के दौरान आई थी खराबी
कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जिस सीसी-150 पोलारिस एयरबस से जी20 समिट के लिए भारत आए थे, वह करीब 34 साल पुराना है। 'फ्लाइंग ताज महल' निकनेम वाले इस विमान में रविवार को तकनीकी खराबी आई थी जिसके चलते ट्रूडो मंगलवार तक के लिए भारत में रुके हुए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, विमान में पहले भी कई बार दिक्कतें आ चुकी हैं।


