दिल्ली में सौरभ भारद्वाज से वापस लिए गए सेवा और सतर्कता विभाग, आतिशी को सौंपे जाएंगे
'एएनआई' के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के विभागों में बदलाव के प्रस्ताव की फाइल उप-राज्यपाल वीके सक्सेना को भेजी है। सीएम ने सेवा और सतर्कता विभाग की ज़िम्मेदारी मंत्री आतिशी को सौंपने का प्रस्ताव रखा है जिन्हें जून में जनसंपर्क विभाग का प्रभार दिया गया था। ये दोनों विभाग मंत्री सौरभ भारद्वाज के पास थे।
read more at ABP न्यूज़


