पूर्व आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल को एआईआईबी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया
भारतीय रिज़र्व बैंक के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को बीज़िंग (चीन) स्थित बहुदेशीय वित्त संस्थान एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पटेल एआईआईबी के निवर्तमान उपाध्यक्ष डीजे पांडियन का स्थान लेंगे। गौरतलब है कि भारत एआईआईबी के संस्थापक सदस्यों में से एक है व बैंक में चीन के बाद भारत का सबसे अधिक वोटिंग हिस्सा है।
read more at हिन्दुस्तान


