आईएएस अफसर रोहिणी ने आईपीएस अफसर रूपा पर किया मानहानि का केस, मांगे ₹1 करोड़
आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी ने आईपीएस अधिकारी डी. रूपा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया है और हर्जाने में ₹1 करोड़ मांगे हैं। मानहानि के नोटिस में कहा गया कि रोहिणी को हुए नुकसान की भरपाई पैसे से नहीं हो सकती है। दरअसल, रूपा ने दावा किया था कि रोहिणी ने तीन पुरुष अधिकारियों को अपनी तस्वीरें भेजीं थीं।
read more at The News Minute


