Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

झारखंड में साइबर अपराधियों से जुड़े 8,600 से अधिक बैंक खाते किए गए फ्रीज़

short by अभिजात कांडपाल / on Tuesday, 16 January, 2024
झारखंड में कथित तौर पर साइबर अपराधियों से जुड़े 8,674 बैंक खाते फिशिंग गतिविधियों में शामिल होने के शक में फ्रीज़ किए गए हैं। इनमें से सबसे ज़्यादा 2,002 बैंक खाते देवघर में फ्रीज़ किए गए हैं। सीआईडी के महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने बताया कि खातों के सत्यापन के लिए ज़िलों के एसएसपी/एसपी के साथ डेटा साझा किया जाएगा।