जापान में सबसे अधिक कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी 'आरआरआर'
फिल्म 'आरआरआर' के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शुक्रवार को ट्वीट किया गया कि जापान में 'आरआरआर' सबसे अधिक कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। ट्वीट में पोस्टर शेयर कर बताया गया कि 'आरआरआर' ने जापान में अब तक 410 मिलियन येन से अधिक की कमाई की। यह फिल्म जापान में 21 अक्टूबर 2022 को रिलीज़ हुई थी।
read more at भाषा


