द. कोरियाई एंबेसी के कर्मियों ने 'नाटू नाटू' पर किया डांस, पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत स्थित दक्षिण कोरियाई दूतावास द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें कोरियाई राजदूत चांग जे-बोक और अन्य दूतावास कर्मचारी 'नाटू नाटू' गाने पर नाचते दिख रहे हैं। पीएम मोदी ने लिखा, "टीम का उत्साह से भरपूर और मनमोहक प्रयास।" वीडियो को अब तक 7 लाख से ज़्यादा लोग देख चुके हैं।
read more at Twitter


