Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'ऑपरेशन कावेरी' के तहत सूडान से बचाए गए 229 भारतीयों को लेकर एक और विमान पहुंचा बेंगलुरु

short by अनिल कुमार / on Sunday, 30 April, 2023
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट कर बताया है कि 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत एक और उड़ान से 229 भारतीय बेंगलुरु पहुंच गए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, हिंसाग्रस्त सूडान से निकाले गए 1,954 भारतीय अब तक स्वदेश आ चुके हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया, "आईएनएस तेग सूडान से 288 भारतीयों को लेकर रविवार को जेद्दाह (सऊदी अरब) पहुंचा।"