न्याय प्रणाली पर भरोसा है, नोटिस व एफआईआर के बिना हुआ अरेस्ट: अंतरिम ज़मानत के बाद खेड़ा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अंतरिम ज़मानत पर रिहा होने के बाद अपनी गिरफ्तारी को लेकर कहा है, "मुझे कोई नोटिस नहीं दिया गया। एफआईआर की कॉपी भी 2-3 घंटे बाद मिली।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है।" असम पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित विवादित टिप्पणी करने के लिए खेड़ा को गिरफ्तार किया था।
read more at ABP न्यूज़


