वाहनों के हॉर्न के लिए तबला, हारमोनियम जैसे वाद्य यंत्रों की आवाज़ अनिवार्य करेंगे: गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को नासिक (महाराष्ट्र) में कहा, "हम वाहनों के हॉर्न के लिए बांसुरी, हारमोनियम, तबला जैसे भारतीय वाद्य यंत्रों की मधुर आवाज़ अनिवार्य करने के लिए एक कानून लाने पर विचार कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "ऐम्बुलेंस और पुलिस के वाहनों के सायरन की कर्कश आवाज़ को भी सुकूनदायक आवाज़ से बदला जाएगा।"
read more at ABP न्यूज़


