सीएम गहलोत की बातों को सुनने के बाद लगता है उनकी नेता सोनिया गांधी नहीं वसुंधरा हैं: सचिन
राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मंगलवार को कहा, "मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के धौलपुर में दिए भाषण को सुनने के बाद ऐसा लगता है कि उनकी नेता सोनिया गांधी नहीं बल्कि वसुंधरा राजे सिंधिया हैं।" गौरतलब है, गहलोत ने कहा था कि बीजेपी नेता वसुंधरा राजे ने 2020 की 'बगावत' के दौरान उनकी सरकार बचाने में मदद की थी।
read more at ABP न्यूज़


