Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कल दिल्ली कैपिटल्स के मैच के दौरान अरुण जेटली स्टेडियम में मौजूद रहेंगे ऋषभ पंत

short by तान्या झा / on Monday, 3 April, 2023
दिल्ली एवं ज़िला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा ने बताया है कि आईपीएल-2023 में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मैच में क्रिकेटर ऋषभ पंत आएंगे। उन्होंने बताया कि ऋषभ अपनी टीम का समर्थन करने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम आएंगे। गौरतलब है, वह कार ऐक्सिडेंट के बाद पहली बार स्टेडियम जाएंगे।