कोयला ले जा रही मालगाड़ी के 15 डिब्बे यूपी में पटरी से उतरे
कोयला लेकर हरियाणा के कलानौर जा रही एक मालगाड़ी के 15 डिब्बे शनिवार को इटावा (उत्तर प्रदेश) के पास ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) के न्यू एकदिल रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गए। हादसे के बाद मालगाड़ी ट्रैक ब्लॉक हो गई जबकि यात्री रेल मार्ग प्रभावित नहीं हुआ। बकौल रिपोर्ट्स, सेवा बहाली के लिए काम शुरू हो चुका है।
read more at Twitter


