सुप्रीम कोर्ट ने 'एक कार, एक व्यक्ति' की नीति लागू करने की मांग वाली याचिका की खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को 'एक कार, एक व्यक्ति' की नीति लागू करने व दूसरी कार खरीदने पर पर्यावरण टैक्स लगाने की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा, "यह नीतिगत मामला है। हम पर्यावरण नीति से संबंधित मुद्दों में हस्तक्षेप नहीं कर सकते।" बकौल कोर्ट, याचिकाकर्ता संबंधित अथॉरिटी के समक्ष अपनी मांग रख सकता है।
read more at हिन्दुस्तान


