Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऐश्वर्या ने शेयर की राष्ट्रीय पुरस्कार पदक के साथ पिता रजनीकांत और पति धनुष की तस्वीर

short by शुभम गुप्ता / on Tuesday, 26 October 2021
सोमवार को हुए 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के बाद ऐश्वर्या आर. धनुष ने राष्ट्रीय पुरस्कार के पदक लिए अपने पिता रजनीकांत और पति धनुष की तस्वीर शेयर की और लिखा, "यह इतिहास है।" दरअसल, धनुष को फिल्म 'असुरन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला जबकि रजनीकांत को भारत के सर्वोच्च फिल्म सम्मान दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाज़ा गया।