Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दंपति ने 3 बच्चों की हत्या करने के बाद कर्नाटक में की आत्महत्या, वीडियो में लिया पड़ोसी का नाम

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 27 November, 2023
तुमकूर (कर्नाटक) में गरीब साब नामक शख्स व उसकी पत्नी ने अपने 3 नाबालिग बच्चों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली है। एक वीडियो में दंपति ने कर्ज़ को आत्महत्या का कारण बताया। साब ने वीडियो में कलंदर नामक पड़ोसी को 'राक्षस' बताते हुए कहा कि कलंदर व उसके परिवार ने उसे प्रताड़ित किया।